जांजगीर-चांपा. कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक ने ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के कारण जिले के विकासखण्ड नवागढ़ के खोखरा धान खरीदी केन्द्र प्रभारी राधेश्याम बंजारे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. राधेश्याम बंजारे ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को खोखरा धान खरीदी केन्द्र में धान खरीदी प्रभारी नियुक्त किया गया था. उनके द्वारा शासन के इस महत्वपूर्ण कार्य को गंभीरता से न लेते हुए लापरवाही पूर्वक अपने ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड डभरा निर्धारित किया गया है. निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.
http://असम की तरह ही छत्तीसगढ़ में भी अफवाह फैला रही कांग्रेस : उसेंडी
सात वन सरंक्षकों को बनाए गए मुख्य वन संरक्षक
रायपुर. राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा के सात वन संरक्षकों को मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है. उनमें आर.के. तिवारी, ए.बी. मिंज, नरेन्द्र कुमार पाण्डेय, अनिल सोनी, श्रीमती प्रणिता पाल, राजेश कल्लाजे और श्रीमती शालिनी रैना शामिल हैं.
चार उप वन संरक्षक बने वन संरक्षक
रायपुर. राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा के चार उप वन संरक्षकों को वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है. इनमें आर.के. तिवारी, फुलजेंस टोप्पो, एस. जगदीशन और एस. वेंकटाचलम शामिल हैं.
http://मुख्यमंत्री भूपेश की छवि धूमिल करने पर आमादा हैं जिला प्रशासन?







