नई दिल्ली. सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपने नए स्पोर्टी Suzuki Avenis स्कूटर के स्टैंडर्ड एडिशन को लॉन्च कर दिया है. नए ट्रिम की कीमत 86,500 रुपए रखी गई है. इ इस स्कूटर में FI टेक्नोलॉजी के साथ 125cc इंजन मिलता है. यह इंजन 6,750rpm पर अधिकतम 8.7 PS का पावर और 5,500rpm पर 10Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. स्कूटर का वजन सिर्फ 106 किलोग्राम है जो इसे सेगमेंट के सबसे हल्के स्कूटरों में से एक बनाता है. इस स्कूटर में हेडलैंप के साथ-साथ टेल लैंप के लिए कुछ एलईडी लाइटिंग का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा, इसमें वे इंडिकेटर्स मिलते हैं, जिसे सुजुकी ‘मोटरसाइकिल से प्रेरित इंडिकेटर्स’ कहती है.
https://Hero Destini 125 XTEC स्कूटर लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स और नया लुक
सुजुकी ने स्कूटर को ईंधन भरने में आसानी के लिए एक बाहरी हिंग-टाइप फ्यूल कैप भी दिया है और अन्य सुविधाओं में बड़ा अंडर-सीट स्पेस मिलता है. सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सतोशी उचिदा ने कहा कि हम भारतीय बाजार में एवेनिस को मिली प्रतिक्रिया के लिए अपने ग्राहकों के आभारी हैं. स्कूटर को एक विचार प्रक्रिया के साथ लॉन्च किया गया था कि एक विश्वसनीय इंजन और एडवांस्ड स्पोर्टी डिजाइन वाले उत्पाद में बाजार में खलबली पैदा करने की क्षमता है. यह सच साबित हुआ क्योंकि हमें एवेनिस के लिए ग्राहकों से अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिली.
https://IPL 2022: पैट कमिंस की आंधी में उड़ी MI, KKR को मिली तीसरी जीत










