पिथौरा. स्थानीय वन परिक्षेत्र के गिरना बीट के कक्ष क्रमांक-229 में सोमवार रात एक बायसन मृत अवस्था में पाया गया. प्रथम दृष्टया बायसन की मौत विद्युत करंट से हुई होगी. लिहाजा वन विभाग डॉग स्क्वाड की सहायता से आरोपियों तक पहुंचने प्रयास कर रही है. जानकारी के अनुसार गिरना वन क्षेत्र के कक्ष 229 में एक बायसन (गौर) की मौत के बाद उसकी गंध दूर तक जा रही थी. सोमवार शाम कुछ ग्रामीणों ने इसे देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी. ग्रामीणों के अनुसार बायसन बुरी तरह गंध कर रहा है. स्थानीय रेंजर को घटना की सूचना मिलते ही सोमवार रात ही घटनास्थल पहुंचकर मौका मुआयना कर वहां दो गार्ड की ड्यूटी लगा दी गई.
https://आर्य समाज की शादियों को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत लाने पर रोक
आज प्रातः मृत बायसन के शरीर पर करंट के चिन्ह देख कर शिकार के संदेह में जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वाड बुलाया गया. इन पंक्तियों के लिखे जाने तक डॉग बायसन के पास से सीधे गिरना ग्राम की ओर मुड़ गया. अब शाम तक पता चल पाएगा कि मृत बायसन किस शिकारी की हरकत से मारा गया. दूसरी ओर स्थानीय रेंजर जेके गंडेचा ने इस प्रतिनिधि को बताया कि इस क्षेत्र में भी शिकारी करंटयुक्त फंदा लगाकर चीतल शिकार करने वालों के फंदे में फंसने से ही बायसन की मौत हुई होगी. लिहाजा डॉग स्क्वाड बुलाकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है. आरोपी जल्द ही गिरफ्त में आ जाएंगे. बहरहाल, बायसन के पंचनामा एवं पोस्टमॉर्टम के बाद उसको जलाया जाएगा.
https://‘द कश्मीर फाइल्स’ की अब तक कमाई ने उड़ाए होश, हुआ करोड़ों का मुनाफा?







