महासमुंद. जिले में गर्मी बढ़ने के साथ ही वन्य प्राणियों के हमले भी बढ़ते जा रहे हैं. शुक्रवार और शनिवार को जिले में चार स्थानों पर भालुओं के हमले में पांच ग्रामीण घायल हो गए. हमले का कारण भालुओं और ग्रामीणों के बीच महुआ बताया जाता है. जानकारी के अनुसार बागबाहरा वन परिक्षेत्र में शनिवार सुबह भालू के हमले से तेंदूकोना, भदरसी और बाम्हनसरा में पांच ग्रामीण घायल हो गए. इन्हें क्षेत्र के ग्रामीणों की सहायता से उपचार के लिए समीपस्थ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां इनका प्राथमिक उपचार किया गया. इनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है. भदरसी निवासी कलानाथ गोंड़ (72) सुबह साढ़े 5 बजे घर से खेत जाने निकला था. तभी पास के जंगल से एक भालू ने पीछे से हमला कर दिया. हमले से मेघनाथ घायल हो गया.
https://पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी ‘आग’, 13 दिन में 11वीं बार बढ़े दाम
मेघनाथ ने शोर मचाया तो घर के अन्य सदस्य लाठी डंडा लेकर निकले तब भालू जंगल की ओर भाग निकला. इसी तरह शनिवार सुबह पांच बजे बाम्हनसरा निवासी संतराम ध्रुव महुआ बीनने निकले थे. इसी दौरान एक विशाल भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया. जिससे उनके दाहिने हाथ में चोट आई है. एक अन्य घटना तेंदूकोना में हुई. जहां भालू के हमले से तीन लोग घायल हुए. तेंदूकोना निवासी हीरासिंह (40) पुत्र शनिवार सुबह घर से घूमने निकले जिन पर भालू ने हमला कर घायल किया. तेंदूकोना की ही फूलबाई (61) सुबह सवा पांच बजे महुआ बिन रही थी, तभी भालू ने हमला किया. भालू ने महुआ बिन रहे रघुवर सिंह (60) गोतराम यादव पर भी हमला किया. बताया जाता है कि भालुओं के लगातार हमलों से किसी भी ग्रामीण को गम्भीर चोट नहीं आई है.
महुआ बन रही वजह
इस वर्ष क्षेत्र में महुआ की फसल बहुत अच्छी है. अलसुबह कोई 3 बजे से ग्रामीण अपने खेतो एवं अन्य सरकारी जमीन पर स्थित महुआ पेड़ के नीचे पहुंच कर महुआ बीनने का काम कर रहे हैं. इस वर्ष महुआ जितना अधिक गिर रहा है. महुआ का भाव भी उतना ही अधिक है. लिहाजा अब मजदूर परिवारों के साथ किसान परिवार भी स्वयं महुआ एकत्र करने जंगल और खेत जा रहे हैं. यही समय भालुओं के भी महुआ खाने महुआ पेड़ के नीचे आते हैं. बस यहीं भालू और ग्रामीण एक-दूसरे के आमने-सामने हो रहे हैं. जिससे अपने भोजन पर इंसानी कब्जा होते देख भालू, ग्रामीणों पर हमला करने से चूक नहीं रहे हैं. लिहाजा मानव भालू संघर्ष वर्तमान में अपने चरम पर पहुंचता दिख रहा है.
https://दिल की बीमारी से बचने स्वस्थ जीवन-शैली और अच्छा खानपान अपनाएं
पेड़ पर चढ़ा था भालू
शुक्रवार को खुसरूपली के समीप एक भालू दिन भर जामुन पेड़ पर था. इसके बारे में ग्रामीण सूत्र बताते है कि उक्त भालू तेंदूकोना में 3 लोगों को घायल कर भागा था. ग्रामीणों की भीड़ से डर कर ही हमलावर भालू एक महुआ पेड़ पर चढ़ गया था.







