नई दिल्ली. Samsung ने गैलेक्सी ए सीरीज के पांच नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए हैं. इनमें Galaxy A13/A23/A33 5G/A53 5G/A73 5G शामिल हैं. सैमसंग Galaxy A73 5 G को औसम ग्रे, औसम मिंट और औसम व्हाइट कलर में खरीदने का मौका मिलेगा. सैमसंग Galaxy A33 5G को भी औसम ब्लैक, औसम ब्लू, औसम पीच और औसम व्हाइट शेड्स में खरीदा जा सकेगा. सैमसंग Galaxy A73 को 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज में खरीदा जा सकेगाम् इस फोन की कीमत के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है. गैलेक्सी A53 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 34,499 रुपए और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 35,999 रुपए है.
गैलेक्सी A23 की शुरुआती कीमत 19,499 रुपए और Galaxy A13 की शुरुआती कीमत 14,999 रुपए है. सैमसंग Galaxy A73 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4.1 है. सैमसंग ने कहा है कि फोन को पांच सालों तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा. इसमें 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस इनफिनिटी ओ सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 800 निट्स और रिफ्रेश रेट 120Hz है. डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है. गैलेक्सी A73 5G में स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है. फोन के साथ 8 जीबी तक रैम प्लस (वर्चुअल रैम) मिलेगी जिससे रैम 16 जीबी तक हो जाएगी. गैलेक्सी A73 5G में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन है. कैमरे के साथ ऑब्जेक्ट इरेजर टूल भी मिलेगा. इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. गैलेक्सी A73 5G में स्टीरियो स्पीकर है. इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 25W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है.
https://‘कच्चा बादाम’, ’कच्चा अमरूद’ के बाद अब ‘काला अंगूर’ गाना मचा रहा धमाल
गैलेक्सी A33 5G में भी एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4.1 है. इसके साथ भी चार साल तक एंड्रॉयड अपडेट और पांच सालों तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा. इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है. इसमें Exynos 1280 प्रोसेसर है. इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसके साथ OIS है. दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है. सेल्फी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का कैमरा है. इसमें स्टीरियो स्पीकर के साथ 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 25W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है.
50MP कैमरे के साथ Oppo K10 भारत में लॉन्च, बस इतनी है कीमत https://t.co/jsHqqNJ0BY
— Cg Janadesh (@CJanadesh) March 27, 2022










