नई दिल्ली. Oppo K10 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसके 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,990 रुपए है, जबकि 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,990 रुपए रखी गई है. फोन को ब्लैक कार्बन और ब्लू फ्लेम कलर में खरीदा जा सकेगा. इसकी बिक्री 29 मार्च से फ्लिपकार्ट और कंपनी की साइट से होगी. लॉन्चिंग ऑफर के तहत SBI के कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपए की छूट मिलेगी. इसमें एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.1 है. इसमें 6.59 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2412 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है.
https://हीरोपंती-2 का पहला गाना ‘दफा कर’ रिलीज, टाइगर-तारा की दिखी बेहतरीन केमेस्ट्री
Oppo K10 में स्नैपड्रैगन 680 प्रोससर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है. फोन के साथ 5 जीबी तक वर्चुअल रैम मिलेगा. इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है. दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है. कैमरे के साथ अलग से नाइट मोड मिलेगा. फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा. इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, 4G LTE, ब्लूटूथ v5, GPS/A-GPS और 3.5mm का ऑडियो जैक मिलेगा. फोन को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP54 की रेटिंग मिली है. फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट है.
https://नक्सलियों ने सहायक आरक्षक की धारदार हथियार से गला रेतकर की हत्या










