আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Crayon Envy इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, फुल चार्ज में 160 किमी तक की रेंज

Published on: March 24, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप Crayon Motors ने भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर Envy लॉन्च किया है. इसकी कीमत 64,000 रुपए रखी गई है. इसे देशभर में 100 से ज्यादा रिटेल लोकेशंस पर उपलब्ध कराया जाएगा. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 250-वाट BLDC मोटर और 25 किमी प्रति घंटा का टॉप स्पीड मिलता है. यह स्कूटर एक बार फुल चार्जिंग पर 160 किमी तक के माइलेज के साथ अलग-अलग वैरिएंट में आता है. यह लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर चार कलर ऑप्शन- व्हाइट, ब्लैक, ब्लू और सिल्वर में आता है. यह अपने मोटर और कंट्रोलर पर 24 महीने की वारंटी के साथ आता है. मेड-इन-इंडिया ई-स्कूटर जियो टैगिंग, डिजिटल स्पीडोमीटर, सेंट्रल लॉकिंग और मोबाइल चार्जिंग जैसे कई फीचर्स के साथ आता है.

https://कोरोना से मौत के मुआवजे का दावा करने की समय सीमा तय, झूठे दावों की भी होगी जांच

स्कूटर रिवर्स असिस्ट ऑप्शन से लैस है जो इसे आगे और पीछे ले जाने देता है, जिससे सवार को पार्किंग की तंग जगहों में मदद मिलती है. उबड़-खाबड़ सड़कों पर आरामदायक सवारी के लिए इस ई-स्कूटर में ट्यूबलेस टायर, डिस्क ब्रेक और 150 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. कंपनी का कहना है कि ई-स्कूटर का एक्सटीरियर लुक और डिजाइन प्रकृति से प्रभावित है. विशेष रूप से इसके डुअल-हेडलाइट्स और बॉडी का निर्माण शेर की तरह लगता है. स्कूटर को हल्के गतिशीलता की जरूरतों के लिए एर्गोनॉमिक रूप से बनाया गया है. और यह सुनिश्चित करने के लिए इसमें बैठने की एक आरामदायक सुविधा मिलती है, जिससे राइडर लंबे समय तक और बिना किसी परेशानी के ड्राइविंग कर सकता है.

https://मां और अन्य सदस्यों को मृत बता बड़े बेटे ने फर्जी हलफनामा से बेच दी जमीन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now