আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा, जानिए कितने बढ़े दाम

Published on: March 22, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि कर दी गई है और कुल 137 दिनों के बाद इनके दाम बढ़ाए गए हैं. मंगलवार को पेट्रोल की कीमतों में जहां 80 पैसे प्रति लीटर की तगड़ी बढ़ोतरी हुई वहीं डीजल भी 80 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया. इससे पहले पेट्रोल और डीजल के खुदरा मूल्य में 4 नवंबर, 2021 को वृद्धि की गई थी और अब कुल चार महीने बाद इनके दामों को बढ़ाया गया है. दिल्ली के पेट्रोल पंप पर मंगलवार को पेट्रोल की कीमत जहां 96.21 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई, वहीं डीजल भी 87.47 रुपए पर चला गया. मुंबई में एक लीटर डीजल की कीमत 95.00 रुपए हो गई है. जबकि एक लीटर पेट्रोल 110.82 रुपए में मिलेगा.

https://पीएम किसान सम्मान निधि योजना : मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को KYC पूर्ण कराने के दिए निर्देश

कोलकाता में एक लीटर डीजल की कीमत 90.62 रुपए हो गई है. वहीं पेट्रोल के दाम अब 105.51 रुपए पहुंच गए हैं. चेन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 92.19 रुपए चुकाने होंगे. वहीं पेट्रोल के दाम 102.16 रुपए हो गए हैं. बता दें कि पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं. पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

https://बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए स्थानीय विधायक जिम्मेदार : डॉ. चोपड़ा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now