महासमुंद. पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा ने कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी विकास शर्मा की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इस मौत के लिए कांग्रेस शासन में बढ़ रही शराबखोरी एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था को जिम्मेदार बताया है. उन्होंने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ के साथ-साथ महासमुंद क्षेत्र में वैध-अवैध शराब की भयंकर बिक्री ने क्षेत्र के शांतिपूर्व माहौल में जहर घोला है, जिसके कारण कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. एक होनहार नौजवान के जान की कीमत इस शहर को चुकानी पड़ी. इलाज के दौरान भीड़ में उपस्थित लोगों ने भी क्षेत्र में बढ़ रही गुंडागर्दी और अराजकता माहौल के लिए सरकार की शराब नीति को जिम्मेदार बताया.
https://पीएम किसान सम्मान निधि योजना : मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को KYC पूर्ण कराने के दिए निर्देश
डॉ. चोपड़ा ने कहा कि कांग्रेस के दो गुटों ने अलग-अलग शराब माफियों को संरक्षण देकर प्रशासन पर इस बात के लिए दबाव बनाया कि उन्हें खुला मैदान देकर गांव-गांव में शराब की बिक्री होने दी जाए. वहीं राज्य सरकार द्वारा भी एक व्यक्ति को 16 पौवा शराब की सीमा बढ़ाकर अपने राजस्व एवं व्यक्तिगत कमाई को बढ़ाने के प्रयास में महुआ शराब पर तो कड़ाई की पर सरकारी शराब को महुआ शराब की जगह बेचने के लिए प्रोत्साहित किया. महासमुंद शहर के निकटतम स्थित ग्राम लभरा में अवैध शराब की बिक्री पर गांव वालों ने कांग्रेस के सफेदपोश नेताओं पर क्रमशः 50 हजार एवं 30 हजार रुपए का दंड आरोपित किया. जिसे बचाने के लिए शहर के कांग्रेस का एक गुट के शराब माफिया ने उन्हें बचाने के लिए काफी दबाव बनाने का प्रयास किया पर सफल नहीं हो पाए.
https://पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह समेत 5 लोगों को राज्यसभा भेजेगी आप
आस-पास के गांवों में शराब माफिया गुट गांवों में अवैध शाराब की बिक्री का ठेका लेकर छत्तीसगढ़िया जनता को बर्बाद करने में लगे हैं. जिन्हें पूरा संरक्षण छत्तीसगढ़ शासन की शराब नीति के आधार पर प्रशासन का है. डॉ. चोपड़ा ने क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए स्थानीय विधायक को भी जिम्मेदार बताते हुए कानून व्यवस्था को लेकर उनकी अरूचि पर अनेक प्रश्न चिन्ह खडे़ किए हैं. संसदीय सचिव जैसे पद पर विराजमान होने के बावजूद क्षेत्र में बढ़ने वाली अपराधिक एवं अवैध शराब की बिक्री पर प्रशासन पर लगाम न लगा पाना अनेक प्रश्न पैदा करता है. शहर के होनहार विकास शर्मा की मौत के बाद भी यदि स्थानीय विधायक इस प्रकार की घटनाओं को लेकर गंभीर नहीं होंगे तो क्षेत्र को बर्बाद होने से कोई बचा नहीं पाएगा जिसका सारा दोष कांग्रेस के लोगों का होगा.
बजट स्मार्टफोन Redmi 10 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स https://t.co/YLhtp2WToy
— Cg Janadesh (@CJanadesh) March 21, 2022







