रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टर को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत शत्-प्रतिशत किसानों का केवायसी पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि जिलों में किसानों के केवायसी पूर्ण कराने के लिए 15 दिनों का विशेष अभियान चलाया जाए. अभियान के दौरान ऐसे सभी किसान जिनका बैंकों में केवायसी पूर्ण नहीं हुआ है, उसे पूर्ण करा लिया जाए.
https://पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह समेत 5 लोगों को राज्यसभा भेजेगी आप
धमतरी. एसडीएम नगरी चंद्रकांत कौशिक ने सड़क दुर्घटना में मृत्यु के दो प्रकरणों में उनके परिजनों को सामाजिक सुरक्षा और कल्याण मद से 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है. जानकारी के अनसार ग्राम आमगांव निवासी मोहनसिंह मण्डावी की मृत्यु 27 जून 2021 को हुए सड़क हादसे के दौरान हो गई थी. मृतक की पत्नी श्रीमती लखमी बाई को एसडीएम नगरी ने उक्त मद से 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है. इसी तरह ग्राम बांधा नगरी के भुवनलाल मरकाम की मृत्यु सड़क हादसे में 14 जनवरी को हो गई. उनकी पत्नी एवं आवेदिका श्रीमती सुधनी बाई को 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि उपरोक्त मद से स्वीकृत की गई है.
https://बजट स्मार्टफोन Redmi 10 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स







