नई दिल्ली. रेडमी ने अपने नए बजट स्मार्टफोन Redmi 10 को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसके 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपए है. वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपए रखी गई है. इसे बियन ग्रीन, मिडनाइट ब्लैक और पैसिफिक ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है. लॉन्चिंग ऑफर के तहक Redmi 10 के साथ HDFC बैंक के कार्ड पर 1,000 रुपए की छूट मिलेगी. इस फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 13 है. इसके अलावा इसमें 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 400 निट्स है. डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है.
https://एक्ट्रेस गायत्री की सड़क दुर्घटना में मौत, महज 26 साल ही थी उम्र
इसमें स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU और 6 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज है. फोन में 2 जीबी वर्चुअल रैम भी है. कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है. दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट है. कैमरे के साथ फ्लैश लाइट है. सेल्फी के लिए Redmi 10 में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, USB Type-C और 3.5mm हेडफोन जैक के साथ बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है. इसमें 6000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, हालांकि बॉक्स में 10W का ही चार्जर मिलेगा.
https://चक्रवात ‘असानी’ को लेकर हाई अलर्ट, भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा










