আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एक्ट्रेस गायत्री की सड़क दुर्घटना में मौत, महज 26 साल ही थी उम्र

Published on: March 21, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. तेलुगु इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस गायत्री उर्फ ​​डॉली डी क्रूज की 26 की उम्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. अदाकारा जिस कार में यात्रा कर रही थी, उसकी हैदराबाद के गाचीबोवली इलाके में एक भयानक दुर्घटना हो गई. वह अपने दोस्त राठौड़ के साथ घर लौट रही थी, जो शुक्रवार की देर रात 18 मार्च को होली के जश्न के बाद कार चला रहा था. रिपोर्ट्स के अनुसार राठौड़ की भी इस हादसे में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सड़क पर डिवाइडर से टकराने से पहले कार कंट्रोल खो बैठी और पलट गई. जाहिर तौर पर गायत्री को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया था जबकि राठौड़ को जल्दी से जल्द बचाने के लिए पास के एक अस्पताल ले जाया गया था लेकिन अफसोस उन्होंने कई गंभीर चोटों के कारण दम तोड़ दिया.

https://चक्रवात ‘असानी’ को लेकर हाई अलर्ट, भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा

रिपोर्ट्स में सामने आया है कि कार एक 38 वर्षीय महिला से भी टकराई थी, जो सड़क पर पैदल चल रही थी. वो महिला कार पलटने की वजह से उसके नीचे फंस गई थी. रिपोर्ट्स से पता चलता है कि डॉली डी क्रूज की तरह महिला ने भी दुर्घटना स्थल पर ही अपनी अंतिम सांस ली थी. गायत्री उर्फ ​​डॉली डी क्रूज ने शुरुआत में अपने ग्लैमरस इंस्टाग्राम पोस्ट के अलावा अपने यूट्यूब चैनल, जलसा रायुडू के माध्यम से लोकप्रियता हासिल की थी. सोशल मीडिया पर फेमस होने के बाद उन्हें वेब सीरीज ‘मैडम सर मैडम अंते’ में अभिनय करने का ऑफर मिला था. वह कई शॉर्ट फिल्मों में भी दिखाई दी थीं.

https://WHO ने कोविड-19 से जुड़ी भ्रामक जानकारियों पर जताई चिंता

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now