नई दिल्ली. itel A49 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी कीमत 6,499 रुपए रखी गई है. दावा किया जा रहा है कि 6.6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है. इसको क्रिस्टल पर्पल, डोम ब्लू और स्काई सियान कलर में खरीदा जा सकेगा. इसमें 6.6 इंच की डिस्प्ले है. इसके अलावा फोन में 2GB रैम के साथ 32GB की स्टोरेज है. फोन के साथ फ्री वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट की भी सुविधा मिल रही है. आईटेल के इस फोन में 1.4 GHz की क्लॉक स्पीड वाला क्वॉडकोर प्रोसेसर है.
https://पंजाब मंत्रिमंडल का गठन, 10 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
इसमें एंड्रॉयड 11(Go एडिशन) है. फोन की स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ाया जा सकेगा. फोन के साथ एआई पावर सेविंग मोड भी है. सिक्योरिटी के लिए itel A49 में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर भी है. कैमरे की बात करें तो itel A49 में रियर में डुअल कैमरे सेटअप है जिसमें एक लेंस 5 मेगापिक्सल का और दूसरा वीजीए है. सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. फोन में डुअल सिम सपोर्ट है. कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4G VoLTE/ViLTE मिलता है. फोन मे 4000mAh की बैटरी दी गई है.
https://Vivo Y33T का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स










