महासमुंद. महासमुंद क्षेत्र के छह प्राथमिक स्कूलों में अहाता निर्माण कराए जाएंगे. संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से तीस लाख रुपए की मंजूरी मिली है. जानकारी के अनुसार क्षेत्र में प्रवास के दौरान संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर को ग्राम मानपुर, रामसागरपारा, केशवा, कोसरंगी, बकमा व खट्टी के ग्रामीणों ने प्राथमिक स्कूलों में अहाता निर्माण कराए जाने की मांग की थी. जिसे गंभीरता से लेते हुए संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने प्रदेश सरकार का ध्यानाकर्षित कराया था. बाद इसके प्राथमिक शाला मानपुर, प्राथमिक शाला रामसागरपारा, प्राथमिक शाला केशवा, पूर्व माध्यमिक शाला कोसरंगी,
प्राथमिक शाला बकमा व कन्या शाला खट्टी में अहाता निर्माण के लिए पांच-पांच लाख रुपए की स्वीकृति मिली है. अहाता निर्माण के लिए मंजूरी दिलाने पर सरपंच ब्रिजेन हीरा बंजारे, दूजराम साहू, विनोद कुमार, उमा सुरेश साहू, हीरा बंजारे, दिलीप चंद्राकर, नरेश सारथी, रहीम खान, रेवाराम साहू, हितेश साहू, तोषण कन्नौजे, सुभाष शर्मा, सुनील शर्मा, अशोक गुप्ता, कौशल चंद्राकर, दीपक चंद्राकर, नीलकंठ जोहले, गुलसागर पटेल, शिव कुमार, दुकालू ध्रुव, जीवन यादव, सोहन साहू, सुरेश साहू आदि ने ससंदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर का आभार जताया है.
https://हाईकोर्ट ने खारिज की छात्राओं की याचिका, कहा- हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं







