नई दिल्ली. भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. 10 ग्राम सोने की कीमत 52,443 रुपए हो गई है, जबकि एक किलो चांदी 69,665 रुपए में बिक रही है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के दाम 362 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी के साथ 52,443 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 52,805 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी के दाम 612 रुपए की गिरावट के बाद 69,665 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए.
https://12 से 14 वर्ष के बच्चों को भी लगाए जाएंगे टीके, 16 मार्च से होगी शुरुआत
पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 70,277 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. बता दें कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं. बता दें कि देश का सोने का आयात चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह (अप्रैल-फरवरी) में 73 फीसदी बढ़कर 45.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. मांग ऊंची रहने की वजह से सोने का आयात बढ़ा है.
https://नई Renault Kwid MY22 भारत में लॉन्च, जानिए माइलेज और कीमत










