नई दिल्ली. Renault India ने भारत में ऑल-न्यू Kwid MY22 लॉन्च कर दिया है. जिसकी शुरुआती कीमत 4.49 लाख रुपए है. Renault Kwid MY22 को मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ 0.8-लीटर और 1.0-लीटर SCe पावरट्रेन दोनों ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है. मॉडल में नए एडवांस्ड फीचर्स के साथ अपडेटेड इंटीरियर मिलते हैं. जबकि एक्सटीरियर लुक में क्लाइंबर रेंज में सफेद एक्सेंट्स के साथ आता है. टेस्टिंग सर्टिफिकेशन के अनुसार Renault Kwid 0.8-लीटर वैरिएंट 22.25 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है. कार के इंटीरियर की बात करें तो, नए मॉडल में अपनी श्रेणी में पहली बार एंड्रॉइड ऑटो, एपल कारप्ले, वीडियो प्लेबैक और वॉयस रिकग्निशन फीचर्स के साथ 8.0-इंच का टचस्क्रीन मीडियाएनएवी इवोल्यूशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
https://मधुमेह से बचाव के लिए भोजन में इन सामग्रियों का करें उपयोग
इसमें अपनी श्रेणी में पहली बार दिशा-निर्देशों के साथ रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसा फीचर दिया गया है. साथ ही इसमें इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम भी दिए गए हैं. इसमें कई एक्टिव और निष्क्रिय सुरक्षा फीचर्स जैसे डुअल फ्रंट एयरबैग, एबीएस और ईबीडी, सीट बेल्ट रिमाइंडर, ओवरस्पीड अलर्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर और ड्राइवर साइड पायरो और लोड लिमिटर के साथ प्री-टेंशनर के साथ आता है. यह सभी वैरिएंट्स में स्टैंडर्ड मिलते हैं. Renault Kwid MY22 क्लाइंबर रेंज पर कलर ऑप्शन में मेटल मस्टर्ड और ड्यूल टोन में आइस कूल व्हाइट के साथ ब्लैक रूफ. इसमें नए डुअल टोन फ्लेक्स व्हील्स शामिल हैं. सिंगल टोन में, रंग विकल्पों में मूनलाइट सिल्वर और जांस्कर ब्लू जैसे रंग शामिल हैं. कंपनी का दावा है कि मॉडल लाइन के रखरखाव की लागत 35 पैसे प्रति किमी जितनी कम है.
https://‘गंगाजल’ स्टाइल में हुआ दरोगा का सस्पेंशन, वसूली के लिए रोकी थी एसपी की बाइक










