আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Redmi Note 11 Pro सीरीज भारत में लॉन्च, 108MP कैमरा के साथ मिलती है 67W चार्जिंग

Published on: March 13, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. रेडमी ने Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है. रेडमी Note 11 Pro के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपए और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपए है. वहीं Redmi Note 11 Pro+ 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपए और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपए है. फोन के 8 जीबी और 256 जीबी की कीमत 23,999 रुपए है. दोनों फोन को फैंटम व्हाइट, स्काई ब्लू और स्टेल्थ ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा. दोनों ही फोन में 6.67-inch की Full HD+ AMOLED स्क्रीन मिलती है, जो 2400×1080 Pixel रेज्योलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है.

https://शराब पीकर विद्यार्थियों से मारपीट, कलेक्टर ने शिक्षक को किया निलंबित

फोन में 360Hz का टच सैंपलिंग रेट मिलता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 1200 Nits की है. रेडमी Note 11 Pro Plus 5G वेरिएंट Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ आता है, जबकि Redmi Note 11 Pro में MediaTek Helio G96 प्रोसेसर लगा है. प्रो प्लस वेरिएंट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 108MP का मेन लेंस, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है. वहीं Redmi Note 11 Pro में 108MP + 8MP + 2MP + 2MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है. दोनों ही डिवाइस में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया है. सीरीज में 5000mAh की बैटरी लगी है, जो 67W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. दोनों डिवाइस स्टीरियो स्पीकर और लिक्विड कूलिंग फीचर के साथ आते हैं.

https://‘यूपी में मेहरबान, यहां का किसान हलाकान; भूपेश बघेल का असली चरित्र सामने आ गया’

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now