नई दिल्ली. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी अदाओं से सभी का दिल जीत लेती हैं. वह सोशल मीडिया पर आए दिन अपने वीडियो शेयर करती रहती हैं जो पोस्ट होते ही वायरल हो जाती हैं. इस बार अक्षरा ने फैंस पर अपनी निगाहों के बाण चलाए हैं. जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. अक्षरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह फेमस गाने किताबें बहुत सी पढ़ी होंगी गाने पर एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं. उनका ये वीडियो वायरल हो गया है.
https://सीआरपीएफ जवान ने गोली मारकर की खुदकुशी, पत्नी ने फांसी लगाई
अक्षरा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- किताबे पढ़ने से ज्यादा चेहरे पढ़ना बहुत मुश्किल है. आप इस बात से सहमत हैं? वीडियो में गाने पर अक्षरा के एक्सप्रेशन देखकर हर कोई दीवाना हो गया है. वीडियो में वह सूट पहने ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही हैं. अक्षरा के फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षरा के कई म्यूजिक वीडियो रिलीज हो चुके हैं. वह आए दिन सोशल मीडिया पर फैंस को अपने गानों की जानकारी देती रहती हैं.
https://गांवों में बनेंगे सामुदायिक भवन, सीसी रोड की भी सौगात; मिली 50 लाख रुपए की स्वीकृति










