আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सीआरपीएफ जवान ने गोली मारकर की खुदकुशी, पत्नी ने फांसी लगाई

Published on: March 12, 2022
---Advertisement---

बिलासपुर. एक सीआरपीएफ जवान ने गढ़चिरौली में गोली मारकर खुदकुशी कर ली. इधर, गोली की आवाज सुनकर पत्नी ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. जानकारी के अनुसार कुकुर्दीकेरा निवासी चंद्रभूषण जगत (25) सीआरपीएफ 113वीं बटालियन गढ़चिरौली में आरक्षक के रूप में पदस्थ था. तीन महीने पहले ही उसकी सरकंडा के लोधीपारा निवासी यामिनी जगत (22) से शादी हुई थी. शादी के बाद कुछ दिनों तक दोनों साथ में रहे. फिर चंद्रभूषण अपनी ड्यूटी पर गढ़चिरौली लौट गया था. बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह दोनों मोबाइल पर बात कर रहे थे. कुछ देर तक दोनों में बातचीत हुई. बाद चंद्रभूषण जगत ने खुद को गोली मार ली.

https://गांवों में बनेंगे सामुदायिक भवन, सीसी रोड की भी सौगात; मिली 50 लाख रुपए की स्वीकृति

गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. बाद उसकी पत्नी यामिनी ने भी घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. जानकारी मिली है कि घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था. पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच मौत का अंतराल 2 से 5 मिनट के बीच का है. ऐसे में आशंका है कि दोनों पति-पत्नी फोन से बात कर रहे थे और इसी दौरान दोनों ने खुदकुशी की है. फिलहाल मामले में जांच जारी है. घटना की जानकारी शुक्रवार शाम को सामने आई है. मौत के बाद पीएम के लिए शव को लाया गया. सीआरपीएफ के जवान शनिवार सुबह जवान का शव लेकर उसके पैतृक गांव पहुंचे. बाद शनिवार को ही दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया.

https://नाटो और रूस आमने-सामने आए तो तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है : बाइडन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now