আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गांवों में बनेंगे सामुदायिक भवन, सीसी रोड की भी सौगात; मिली 50 लाख रुपए की स्वीकृति

Published on: March 12, 2022
---Advertisement---

महासमुंद. विधानसभा क्षेत्र के गांवों में 35 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा. साथ ही 9 लाख की लागत से सीसी रोड व छह लाख की लागत से नाली में पुल निर्माण की सौगात मिली है. संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से विकास कार्यों के लिए 50 लाख की स्वीकृति मिली है. संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने बताया कि गांवों में सामुदायिक भवन व सीसी रोड की मांग की जा रही थी. जिसे गंभीरता से लेते हुए शासन का ध्यानाकर्षित कराया. बाद इसके विकास कार्यों के लिए छग राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण मद से पचास लाख रुपए की स्वीकृति मिल सकी.

https://नाटो और रूस आमने-सामने आए तो तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है : बाइडन

जिसमें ग्राम मानपुर में पांच लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम चिरको में चार लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम अछरीडीह में चार लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम घोड़ारी में तीन लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम लाफिनखुर्द में दो लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम भलेसर में चार लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम बिरकोनी में चार लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम बोरियाझर में चार लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम बेमचा में पांच लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम कौंदकेरा में छह लाख की लागत से नाली में पुल निर्माण, ग्राम बिरकोनी में तीन लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण, ग्राम बम्हनी में तीन लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण व ग्राम खैरा में तीन लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण की स्वीकृति शामिल हैं.

https://बागबाहरा क्षेत्र को फिर छला गया, पंगु साबित हुए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now