महासमुंद. भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष व पूर्व संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी ने उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा का प्रचण्ड विजय पर प्रसन्नता व्यक्त कर कहा है कि विरोधी दलों को अब देश के जनमानस के मिजाज़ को समझने की चेष्टा करनी होगी. जाति-पाति, साम्प्रदायिक तुष्टिकरण, व्यक्ति-विरोधी राजनीति के दुष्चक्र के सहारे अपने सत्तावादी एजेंडे पर काम करने के दिन लद गए हैं. उन्होने कहा कि सर्वतोमुखी विकास, जनकल्याण, राष्ट्रवाद, नागरिक सुरक्षा, सम्मानपूर्ण जीवनयापन के अवसर, माफ़ियाराज के आतंक का अंत, सुशासन, सर्वधर्म समभाव जैसे कार्यों से चार राज्यों में भाजपा की शानदार वापसी इस राजनीतिक सत्य को प्रस्थापित कर रही है.
https://थाना चौक में शराबियों का जमावड़ा, सूर्यास्त के बाद सभ्रांत परिवार का गुजरना दूभर
श्रीमती चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बड़बोलेपन और झूठे प्रचार को भी मुंहतोड़ जवाब दिया है और छत्तीसगढ़ मॉडल के नाम पर इठलाते मुख्यमंत्री बघेल छत्तीसगढ़ मॉडल की लफ्फाजी को उत्तरप्रदेश की जनता द्वारा नकारने के बाद अब मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें. भाजपा ने भारतीय राजनीति की दशा और दिशा में जो सकारात्मक बदलाव लाया है, उसी का नतीजा है कि भाजपा अपने बेहतर प्रदर्शन के सहारे लगातार जन-विश्वास अर्जित कर सत्ता में वापसी कर रही है. भाजपा के कार्यकर्ता न जीत में मस्त होते हैं और न ही हार में पस्त होते हैं. उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं की औकात नापने वाले मुख्यमंत्री बघेल की औकात उत्तरप्रदेश की जनता ने अपने जनादेश में नाप दी है और 2023 में छत्तीसगढ़ की जनता भी कांग्रेस की औकात नापेगी.
https://अवकाश के दिनों में भी चालू रहेंगे पंजीयन कार्यालय, कलेक्टरों को पत्र जारी
श्रीमती चौधरी ने कहा कि लगभग चार दशकों के बाद उत्तरप्रदेश में पहली बार जनता ने एंटी इनकम्बेंसी का मिथक तोड़कर प्रो-इनकम्बेंसी का चमत्कार किया है. भाजपा ज़िला अध्यक्ष व पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चौधरी ने कहा कि किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाकर सस्ती राजनीति करते और फूड प्रोसेसिंग यूनिट के नाम पर बगलें बजाते मुख्यमंत्री बघेल ने अपने ‘ख़ानदानी शाहज़ादे’ से झूठ कहलवाने में भी झिझक महसूस नहीं की लेकिन किसानों के साथ कदम-कदम पर दगाबाजी कर उन्हें त्रस्त और आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली भूपेश सरकार को उत्तरप्रदेश की जनता-जनार्दन ने जमीन दिखा दी है.
नवजात का ‘पुष्पा’ वाला स्वैग, खूब वायरल हो रहा वीडियो https://t.co/82dAFc4lMP
— Cg Janadesh (@CJanadesh) March 10, 2022







