আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

यूपी में फूट गया शहजादे, शहजादी और गुलाम का गुब्बारा : साय

Published on: March 10, 2022
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर जनता के प्रति विनम्र आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपी प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और वहां के कांग्रेसी स्टार प्रचारक तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर तंज कसा है. उन्होने कहा कि यूपी में कांग्रेस के शहजादे, शहजादी और गुलाम का गुब्बारा फूट गया. मोदी का नाम, योगी का काम उत्तर प्रदेश में भरपूर असर कर गया और जनता ने बड़बोलों का काम तमाम कर दिया. श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए प्रियंका से यूपी चुनाव की जिम्मेदारी मांगी थी.

https://मुख्य सचिव ने सभी स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के दिए निर्देश

उन्होंने छत्तीसगढ़ के संसाधन यूपी में झोंक दिए. यहां से हर तरह से वसूली करके चुनाव फंड का इंतजाम किया. छत्तीसगढ़ के हितों और किसानों सहित आम जनता को भगवान भरोसे छोड़ कर यूपी में डेरा डाल कर शहजादी के ओएसडी की भूमिका निभाई. छत्तीसगढ़ मॉडल के नाम पर शहजादे से झूठ परोसवाने में अपनी महारत का परिचय दिया और यहां आकर ऐसे ऐसे दावे किए कि जैसे यूपी में उनका मॉडल कांग्रेस को सत्ता में ला ही देगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की झूठ फरेब की राजनीति को यूपी की जनता ने आइना दिखा दिया है. पाने के लिए सब कुछ है, यह सपना देखने वाले भूपेश बघेल के दिल के अरमान आंसुओं में वह गए. भाजपा को औकात दिखाने का दुस्साहस करने वाले को अब अपनी औकात पता चल गई है. उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की पूरी तरह दुर्गति होने में भूपेश बघेल की कलाकारी का मुख्य योगदान है.

https://नवजात का ‘पुष्पा’ वाला स्वैग, खूब वायरल हो रहा वीडियो

भूपेश बघेल ने राहुल प्रियंका पर अपने झूठ की मोहनी इस तरह चलाई कि ये दोनों झांसे में आ गए और भूपेश बघेल के झूठ पुराण का वाचन यूपी चुनाव में किया. भूपेश बघेल के मॉडल को घोषणा पत्र में शामिल किया. जनता झांसे में नहीं आई. उसने भूपेश बघेल के चक्कर में पड़े शहजादे और शहजादी को अहसास करा दिया कि आपका गुलाम हमारे किसी काम का नहीं है. श्री साय ने कहा कि यूपी चुनाव में भूपेश बघेल कांग्रेस के फंड मैनेजर से लेकर चुनावी मैनेजमेंट और प्रचार तक में आगे रहे. वे राहुल के बाद दूसरे नम्बर पर स्टार प्रचारक थे. वहां कांग्रेस ने कम, भूपेश बघेल ने ज्यादा चुनाव लड़ा. यह करारी हार भूपेश बघेल की हार है. इसका उपहार तो उन्हें मिलना ही चाहिए. शहजादे और शहजादी को समझ में आ जाना चाहिए कि उनका खोटा सिक्का अब छत्तीसगढ़ में भी नहीं चलेगा.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now