আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy F23 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: March 10, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. सैमसंग ने भारतीय बाजार में गैलेक्सी एफ सीरीज के नए फोन Samsung Galaxy F23 5G को लॉन्च कर दिया है. इसके 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,499 रुपए है. वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,499 रुपए है. फोन को एक्वा ब्लू और फॉरेस्ट ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा. इसकी बिक्री 16 मार्च को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और सैमसंग की साइट से होगी. आईसीआईसीआई बैंक कार्ड के साथ 1,000 रुपए की छूट भी मिलेगी. इसके अलावा फोन के साथ दो महीने के लिए यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. सैमसंग Galaxy F23 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4.1 है.

https://तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, एक घायल

कंपनी ने वादा किया है कि इस फोन को दो साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा. इसमें 6.6 इंच की फुल HD+ इनफिनिटी डिस्प्ले दी गई है जिसे पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है. फोन में Snapdragon 750G प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 6 जीबी तक वर्चुअल रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज है. इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL JN1 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.8 है. दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है. सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, NFC, USB Type-C और 3.5mm के हेडफोन जैक के साथ डॉल्बी एटमॉस ऑडियो का सपोर्ट है. इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 25W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है.

https://Greta Glide इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, फुल चार्ज में चलेगी 100 किमी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now