আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Hyundai i20 दो नए वेरिएंट्स में लॉन्च, मिले सनरूफ जैसे कई फीचर्स

Published on: March 8, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. Hyundai ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार i20 के दो नए वेरिएंट- 1.2-लीटर Asta (O) CVT और 1.0 Sportz DCT लॉन्च किए हैं. ह्यूंदै i20 1.2-लीटर Asta (O) CVT की कीमत 10.51 लाख रुपए है. जबकि Sportz DCT मॉडल की कीमत 9.76 लाख रुपए है. इससे पहले Hyundai i20 Asta (O) ट्रिम सिर्फ मैन्युअल वैरिएंट में पेश किया गया था. जबकि नई 1.2 एस्टा (ओ) सीवीटी वैरिएंट की शुरुआत के साथ, टॉप-स्पेक मॉडल अब ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है. इसके अलावा, DCT (डुअल-क्लच ट्रांसमिशन) ऑटोमैटिक गियरबॉक्स अब लोअर स्पेक स्पोर्टज वैरिएंट के साथ उपलब्ध है. ह्यूंदै ने Sportz वेरिएंट की फीचर-लिस्ट को भी अपडेट किया है. इसमें अब मैनुअल एसी के बजाय ऑटोमैटिक एसी मिलता है. स्पोर्ट्ज DCT भी क्रूज कंट्रोल फीचर के साथ आता है, जो पहले Asta (O) वेरिएंट तक सीमित था.

https://पुरानी पेंशन का लाभ दिलवाने शिक्षक संघ ने संसदीय सचिव को सौंपा ज्ञापन

आई20 Asta ट्रिम भी स्टैंडर्ड के तौर पर सिंगल पैन सनरूफ से लैस है. इलेक्ट्रिक सनरूफ सिर्फ 1.0 iMT Asta वेरिएंट पर पेश किया गया था. हालांकि, इन वेरिएंट में 10.25-इंच यूनिट के बजाय 8-इंच की छोटी टचस्क्रीन मिलती है. इसके अलावा, ह्यूंदै ने कुछ कनेक्टेड कार फीचर्स को भी हटा दिया है. टॉप-स्पेक Asta (O) में अब ब्लू लिंक सिस्टम के लिए एडिशनल वॉयस कमांड मिलते हैं. लोअर-स्पेक Magna ट्रिम में गन मेटल शेड के साथ अलग व्हील्स मिलते हैं. आई 20 हैचबैक कार 3 इंजन विकल्पों में आती है. इसमें 83bhp पावर आउटपुट वाला 1.2-लीटर इंजन, 4-सिलेंडर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 118bhp पावर जेनरेट करने वाला 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 99bhp पावर आउटपुट वाला 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-डीजल इंजन मिलता है.

https://‘बच्चन पांडे’ का नया गाना ‘सारे बोलो बेवफा’ रिलीज, सोशल मीडिया पर छाया

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now