আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अब 3 दिन में पोर्ट होगा मोबाइल नंबर, ट्राई ने जारी किया सार्वजनिक नोटिस

Published on: December 11, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. ट्राई ने संशोधित मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) प्रक्रिया के लिए मंगलवार को सार्वजनिक नोटिस जारी किया है. संशोधित प्रक्रिया 16 दिसंबर से लागू होगी. इसके बाद से पोर्टिंग प्रक्रिया तेज और सुगम हो जाएगी. एमएनपी के तहत कोई ग्राहक अपना मोबाइल नंबर बदले बिना ऑपरेटर को बदल सकता है. ट्राई ने नोटिस में कहा है कि नई प्रक्रिया विशिष्ट पोर्टिंग कोड (यूपीसी) के सृजन करने की शर्त के साथ लाई गई है. इसमें सेवा क्षेत्र के अंदर मोबाइल नंबर पोर्ट करने के आग्रह को तीन कार्यदिवसों में पूरा करना होगा, जबकि एक से दूसरे सर्किल में इस पांच कार्यदिवसों में पूरा करना होगा.

http://13 दिसबंर से चरौदा में सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता

संशोधित प्रक्रिया में यूपीसी तभी बनेगा, जब ग्राहक मोबाइल नंबर पोर्ट करने का पात्र होगा. ट्राई ने स्पष्ट किया है कि कॉरपोरेट मोबाइल कनेक्शनों की पोर्टिंग की समय-सीमा में बदलाव नहीं किया गया है. नई प्रक्रिया के नियम तय करते हुए ट्राई ने कहा कि विभिन्न शर्तों के सकारात्मक अनुमोदन से ही यूपीसी का सृजन होगा. उदाहरण के लिए, पोस्टपेड कनेक्शन के संबंध में ग्राहक को अपने बकाया के बारे में संबंधित ऑपरेटर से प्रमाणन लेना होगा. इसके अलावा, मौजूदा ऑपरेटर के नेटवर्क पर उसे कम-से-कम 90 दिन तक सक्रिय रहना होगा. लाइसेंस वाले सेवा क्षेत्रों में यूपीसी चार दिन के लिए वैध होगा. वहीं, जम्मू-कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर के सर्किलों में यह 30 दिन तक वैध रहेगा.

http://पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, संपत्ति बंटवारे को लेकर सास, ससुर, देवर और ननद ने की थी बहू की हत्या

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now