खल्लारी. ग्राम चरौदा (बांध) में युवा टीम के पदाधिकारियों ने चरौदा प्रीमियर लीग (सीपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन मण्डी मैदान में 13-19 दिसंबर तक रखा है. युवा टीम के पदाधिकारी व आयोजक शुभम मधुकर साहू ने बताया कि यहां आयोजन का लगातार तीसरा वर्ष है. इस बार विजयी प्रतिभागियों के लिए सरपंच श्रीमती चंद्रकला कुंजलाल साहू और शुभम मधुकर साहू के द्वारा प्रथम पुरुस्कार 7001 रुपए, खल्लारी विधायक प्रतिनिधि देवानंद निर्मलकर के द्वारा द्वितीय पुरुस्कार 4001 रुपए, भाजपा के महासमुंद जिला कोषाध्यक्ष थानसिंह दीवान के द्वारा तृतीय पुरुस्कार 2501 रुपए दिया जाएगा.
http://पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, संपत्ति बंटवारे को लेकर सास, ससुर, देवर और ननद ने की थी बहू की हत्या
इसके साथ ही दिलीप नायक के द्वारा ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ की राशि 501 रुपए और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण के कोषाध्यक्ष तारेश साहू के द्वारा शील्ड एवं कप विजेता टीमों को दिया जाएगा. इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए कई पुरस्कार भी तय किए गए हैं. प्रवेश शुल्क 201 रुपए निर्धारित की गई है. आयोजन को सफल बनाने आयोजक शुभम मधुकर साहू ने एक टीम गठित की है. जिसमें सलाहकार कुणाल चन्द्राकर, संरक्षक पोषण कुमार, अध्यक्ष हेमंत साहू, उपाध्यक्ष राहुल साहू, कोषाध्यक्ष तिलक ठाकुर, सचिव गुलशन कुमार समेत आदि शामिल हैं. आयोजन के दौरान कामेंट्री नीलकंठ पक्षीराज और अंपायरिंग तोषण साहू व मनोज चन्द्राकर करेंगे.
http://VIDEO : ‘छपाक’ का ट्रेलर रिलीज, रोंगटे खड़े कर देगा दीपिका का ये किरदार







