नई दिल्ली. ‘कच्चा बादाम’ से रातों रात फेमस हुए भुबन बड्याकर अपना नया गाना लेकर आए हैं. भुबन बड्याकर का ये गाना काफी खास है, क्योंकि इस गाने का लिंक उनके पिछले दिनों हुए एक्सीडेंट से है. कुछ दिनों पहले ही बात भुबन बड्याकर का एक्सीडेंट हो गया था. इस हादसे में उन्हें चोट आई थी. वे अपने बीरभूम में अस्पताल में एडमिट रहे थे. भुबन बड्याकर अपनी नई गाड़ी को चलाने की कोशिश कर रहे थे. तभी उनकी गाड़ी की दीवार में टक्कर हो गई. जिससे उनके चेहरे पर चोट आई थी. रिकवर होने के बाद वे अपने घर लौट आए हैं. ठीक होते ही उन्होंने अपना नया गाना भी बना लिया. उन्होंने यह गाना अपने एक्सीडेंट पर बनाया है.
https://बीएसएफ जवान ने अपने साथी जवानों पर की अंधाधुंध फायरिंग, 5 की मौत
उन्होंने गाने को नाम दिया है- ‘अमार नोतन गारी’. इसका मतलब है- ‘मेरी नई गाड़ी.’ भुबन ने अपने नए गाने में अपनी नई गाड़ी और एक्सीडेंट के बारे में विस्तार से बात की है. इस हादसे और अपने नए गाने के बारे में भुबन बड्याकर ने कहा कि- मैंने एक सेकंड हैंड गाड़ी खरीदी. मैं उसे चलाने की कोशिश कर रहा था. तभी दीवार से मैं टकरा गया. मुझे चोट लगी. अब मैं बिल्कुल ठीक हूं. तो मैंने सोचा कि नई गाड़ी पर गाना बनाऊ. भुबन ने गाने के जरिए बताने की कोशिश की है कि कैसे वे दुर्घटना का शिकार हुए थे. हालांकि, वे इस बात के लिए भगवान का शुक्रगुजार हैं कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई. सोशल मीडिया पर उनके नए गाने को लेकर खूब चर्चा हो रही है.
https://Greta Glide इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, फुल चार्ज में चलेगी 100 किमी










