नई दिल्ली. ग्रेटा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ने भारतीय ई-टू-व्हीलर मार्केट में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Greta Glide लॉन्च किया है. इसकी कीमत 80,000 रुपए तय की गई है. इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्जिंग पर 100 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देता है. इस स्कूटर में लिथियम-आयन बैटरी मिलता है. कंपनी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी को 2.5 घंटे से कम समय में फास्ट चार्जिंग के जरिए चार्ज किया जा सकता है. इसे सात कलर ऑप्शन येलो, ग्रे, ऑरेंज, स्कारलेट रेड, रोज गोल्ड, कैंडी व्हाइट और जेट ब्लैक में लॉन्च किया है. ग्राहक अपनी राइड के लिए ली-आयन बैटरी पैक को चार बैटरी वैरिएंट्स में से चुन सकते हैं- 60 किमी रेंज के लिए V2 48v-24Ah बैटरी पैक, 60 किमी रेंज के लिए V2 + 60v-24Ah बैटरी पैक, 100 किमी रेंज के लिए V3 48v-30Ah बैटरी पैक और 100 किमी रेंज के लिए V3+60v-30Ah बैटरी पैक.
https://कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 11% बढ़ा, कॉलेज में प्रवेश पर बच्चियों को 25 हजार रुपए
ग्रेटा बैटरी पैक पर तीन साल की वारंटी भी दे रही है. स्कूटर आसान ड्राइविंग के लिए कई सारे सुविधाओं के साथ आता है. इन फीचर्स में डीआरएल, ईबीएस, एटीए सिस्टम और स्मार्ट शिफ्ट शामिल हैं. स्कूटर रिवर्स ड्राइव मोड और थ्री-स्पीड ड्राइव मोड को भी सपोर्ट करता है. इसमें एलईडी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर डिस्प्ले, कीलेस स्टार्ट, एंटी-थेफ्ट अलार्म, फ्रंट ग्लोव बॉक्स, लाइट डिजाइनर कंसोल और ‘एक्स्ट्रा-लार्ज’ लेग रूम शामिल हैं. इसके साथ ही फाइंड माई व्हीकल अलार्म, ब्लैक लेदरेट सीट कवर और राइडर की सुविधा के लिए यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. स्कूटर के सस्पेंशन की बात करें तो फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स और रियर में डुअल हाइड्रोलिक सेल शॉकर दिया गया है. ब्रेकिंग के लिए, इसके दोनों व्हील्स पर डुअल हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक मिलते हैं.










