पिथौरा/बसना. नीलांचल सेवा समिति के तत्वावधान में श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल रायपुर के द्वारा तीन दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है. आज पिथौरा के टाउन हॉल में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सम्पत अग्रवाल ने प्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की. श्री अग्रवाल ने सर्वप्रथम अपनी आंखों की जांच करवाकर विधिवत शिविर का शुभारंभ किया. उक्त शिविर में मोतियाबिंद की जांच व चश्मे की जांच, काले मोतियाबिंद की जांच, आंखों में लालीपन व जलन की समस्या की जांच, आंखों से संबंधित हर समस्या का निःशुल्क सेवा उपचार किया गया. शिविर में अत्याधुनिक मशीनों द्वारा करीब 500 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया. जिसमें 458 लोगों को निःशुल्क चश्मे का वितरण किया गया.
https://पीएम किसान सम्मान योजना का लाभ लेने किसानों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य
वहीं 30 लोगों को मोतियाबिंद पाए जाने पर श्री अग्रवाल ने तत्काल नीलांचल एम्बुलेंस के माध्यम से ऑपरेशन हेतु श्री गणेश विनायक हॉस्पिटल रायपुर रवाना किया. नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में एम्स न्यू दिल्ली से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चारुदत्त कलमकार (एमबीबीएस, एमएस) के मार्गदर्शन में ऑप्टोमेट्रिस्ट डॉ. आरके द्विवेदी, डॉ. आदित्य शिवहरे शिविर में मौजूद रहे. शिविर में नेत्र परीक्षण कराने आए लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई. उक्त शिविर में पिथौरा सेक्टर प्रभारी सतप्रीत सलूजा, पिथौरा सह प्रभारी जतिन ठक्कर, लखागढ़ सेक्टर प्रभारी वेदराम कोसरिया, राजेंद्र सिन्हा, यशवंत छाबड़ा, राजेश मिश्रा, सुरेंद्र पांडे, रमेश श्रीवास्तव, गजानंद अग्रवाल, गंगा प्रसाद साहू, रेखराज साहू, बसना सेक्टर प्रभारी कामेश बंजारा, सह प्रभारी आकाश सिन्हा, रिटायर्ड सैनिक अश्विनी प्रधान, दुर्गेश्वरी सिन्हा,राजा शुक्ला, प्रतीक बोस, योगेश यादव, जितेंद्र राजपूत सहित नीलांचल सेवा समिति के कार्यकर्ता मौजूद थे.
https://‘टाइगर 3’ का टीजर आउट, जबरदस्त एक्शन में कैटरीना-सलमान







