नई दिल्ली. पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों के खाते में 2 हजार रुपए की किस्त ट्रांसफर करती है. सरकार ने इस योजना में 10वीं किस्त 1 जनवरी को जारी कर दी थी. ऐसे में अगर आप भी अगली किस्त का इंतजार कर रहें, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है. कयास लगाया जा रहा है कि सरकार अगले महीने तक किस्त भेज सकती है. हालांकि इस किस्त के लिए आपको 31 मार्च से पहले कुछ कामों को कर लेना चाहिए नहीं, तो आपके पैसे अटक सकते हैं. इस योजना से जुड़ा एक नियम बदला है.
https://पति सुंदर नहीं है कहकर मायके चली गई पत्नी, हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
अब इस योजना का पैसा पाने के लिए आपको अपना आधार भी अपडेट कराना होगा. इस ई-केवाईसी या आधार अपडेट कराने की लास्ट डेट 31 मार्च है. इसके पहले आपको आधार अपडेट कराना होगा वरना 11वीं किस्त नहीं आएगी. दरअसल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि पेमेंट का तरीका अब अकाउंट मोड से परिवर्तित कर आधार मोड किया जाना है. लिहाजा आधार अपडेट कराना जरूरी है. पीएम किसान सम्मान निधि से लगभग 12 करोड़ से अधिक किसान जुड़ चुके हैं. पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी शुरू हो गई है. अगर आपको अगली किस्त बिना किसी रुकावट के पाना है तो 31 मार्च तक इसे जरूर पूरा कर लें.
https://मत्स्य पालन तालाब खनन में गड़बड़ी, चार अधिकारियों पर कार्रवाई
ऐसे पूरा करें ई-केवाईसी
इसके लिए सबसे पहले आप https://pmkisan.gov.in/ पोर्टल पर जाएं.
दाएं हाथ पर आपको इस तरह के टैब्स मिलेंगे. सबसे ऊपर eKYC लिखा मिलेगा. इस पर क्लिक करें.
अब आप अपना आधार नंबर डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें.
AADHAAR से लिंक मोबाइल नंबर डालें और ओटीपी डालें.
अगर सबकुछ ठीक रहा तो eKYC पूरी हो जाएगी वरना Invalid लिख कर आएगा.
अगर ऐसा हुआ तो आपकी किस्त लटक सकती है. आप आधार सेवा केंद्र पर इसे ठीक करा सकते हैं.










