আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Samsung Galaxy A13 और A23 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: March 28, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. Samsung Galaxy A13 और Samsung Galaxy A23 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इन दोनों फोन में 4G कनेक्टिविटी दी गई है. सैमसंग Galaxy A13 की भारत में शुरुआती कीमत 14,999 रुपए है. इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी. वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है. इसे ब्लैक, लाइट ब्लू, ऑरेंज और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा. सैमसंग Galaxy A23 के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,499 रुपए और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपए है. इस फोन को ब्लैक, लाइट ब्लू, ऑरेंज और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा.

https://एक मजबूत विपक्ष लोकतंत्र की जरूरत, मेरी इच्छा है कांग्रेस मजबूत हो : गडकरी

Samsung Galaxy A13 की स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A13 में एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4.1 है. फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर है. इसमें 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है. फोन में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले है. इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है. दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का है और अन्य दो लेंस 2-2 मेगापिक्सल के हैं. सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.0, GPS, 3.5mm हेडफोन जैक और टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट है. फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 5000mAh की बैटरी है.

https://सीएम भूपेश का 17 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र, जीएसटी क्षतिपूर्ति जारी रखने केंद्र से साझा आग्रह का अनुरोध

Samsung Galaxy A23 की स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A23 में भी एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4.1 है. फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर है. इसमें 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है. फोन में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले है. इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है. दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का है और अन्य दो लेंस 2-2 मेगापिक्सल के हैं. सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.0, GPS, 3.5mm हेडफोन जैक और टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट है. फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 25W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now