আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 3 की मौत, 6 घायल

Published on: March 1, 2022
---Advertisement---

सरगुजा. बारातियों को लेकर वापस लौट रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे 3 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 6 से ज्यादा लोग घायल हैं. जानकारी के अनुसार सिकिलमा निवासी सी कमल खलखो की बारात सोमवार सुबह नानदमाली गांव गई थी. दूल्हा किसी कार में सवार होकर गया था. बाराती बस से नादनमाली गांव गए थे. बस में महिलाएं और बच्चे भी थे. विदाई के बाद सभी रात को 10 से 11 के बीच लौट रहे थे. उसी दौरान अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे 43 में लालमाटी गांव के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई.

https://समय पर जानकारी नहीं देने वाले 5 जनसूचना अधिकारी पर अर्थदंड

हादसे में मौके पर ही एक बच्चे और 16 साल की लड़की की मौत हो गई थी कई लोग घायल हो गए थे. हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई थी. तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी. घटना के बाद आस-पास और पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. जहां एक अधेड़ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. साथ ही अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि 6 से ज्यादा लोग घायल हैं. उनमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे में राजेंद्र खलखो (4), आरती बड़ा (16) और जीवन मिंज (48) की मौत हुई है. घटना के बाद से ही बस ड्राइवर बस छोड़कर भाग निकला है.

https://अग्नि, प्रीतम को कैबिनेट और संदीप समेत चार को मिला राज्य मंत्री का दर्जा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now