আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ऑनलाइन होंगी कॉलेज की परीक्षाएं, उच्च शिक्षा विभाग से आदेश जारी

Published on: March 28, 2022
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर चालू अकादमिक कैलेंडर वर्ष 2021-22 के लिए अब विश्वविद्यालयों की शेष सभी परीक्षाएं ऑनलाइन/ब्लैंडेड मोड में आयोजित की जाएगी. उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालयों के सुझाव और छात्र-छात्राओं की मांग पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए हैं. जारी आदेश में कहा गया है कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कोविड-19 महामारी के कारण मार्च 2020 से लागू लॉकडाउन से उत्पन्न विशिष्ट परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों के अकादमिक कैलेंडर, अध्यापन पद्धति एवं परीक्षा आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया गया है.

https://Samsung Galaxy A13 और A23 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पत्र 11 फरवरी 2022 के द्वारा सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को क्षेत्रीय परिस्थिति के आधार पर शिक्षण संस्थान खोलने, क्लास रूम का संचालन करने एवं परीक्षाओं का ऑफलाइन, ऑनलाइन अथवा ब्लैंडेड मोड में आयोजन करने संबंधी निर्णय लेने अधिकृत किया गया है. आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 संक्रमण की द्वितीय एवं तृतीय लहर के कारण राज्य में शिक्षा सत्र 2021-22 का अध्यापन कार्य विलम्ब से प्रारंभ हुआ था, जिसके परिणाम स्वरूप पाठ्यक्रम विलम्ब से पूर्ण होकर परीक्षाएं भी विलम्ब से ही आयोजित किया जाना प्रस्तावित है.

https://एक मजबूत विपक्ष लोकतंत्र की जरूरत, मेरी इच्छा है कांग्रेस मजबूत हो : गडकरी

वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन सामान्यतः 50 से 60 दिन में पूर्ण होता है. इतनी लम्बी अवधि तक कोविड प्रोटोकॉल अनुरूप व्यवस्था करना परीक्षा केन्द्रों के लिए बड़ी चुनौती है. इस दिशा में छोटी सी चूक के गंभीर परिणाम भी हो सकते हैं. इसे ध्यान में रखते हुए परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में विभिन्न विश्वविद्यालयों से प्राप्त सुझावों में ऑनलाइन/ब्लैंडेड मोड के संबंध में की गई अनुशंसा के आधार पर वर्ष 2021-22 की शेष परीक्षा ऑनलाइन, ब्लैंडेड मोड में आयोजित करने का निर्देश दिया गया है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now