बागबाहरा. ग्राम पंचायत छुईहा आश्रित ग्राम सोनदादर, फिरगी में विभिन्न भवन के लोकार्पण करने पहुंचे विधायक द्वारिकाधीश यादव, तेजन चंद्राकर, विजय बंजारे, पारस सांखला, सिकंदर सिंह ठाकुर, करतार नायक, संजय अग्रवाल, मनोहर पटेल, सुंदर साहू, प्रीतम यादव एवं कांग्रेसजनों का ग्रामीणों ने आतिशबाजी करते हुए आत्मीय स्वागत किया. विधायक यादव ने ग्राम सोनदादर में आदिवासी समाज एवं चंडी मंदिर स्थल पर बने दो सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया पश्चात ग्राम पंचायत छुईहा में माध्यमिक शाला भवन का लोकार्पण कर ग्रामीणों से मुलाकात की. ग्राम फिरगी में रविदास भवन एवं स्कूल भवन का लोकार्पण किया.
http://ओपीडी में रजिस्ट्रेशन शुल्क 5 रुपए, पर लिया जा रहा 10 रुपए
फिरगी में विधायक यादव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद पहली बार मैं आपके गांव में आपके बीच आया हूं आप लोगों ने जो प्यार और आशीर्वाद दिया है उसके लिए मैं आप सभी को ह्दय से धन्यवाद देता हूं. सरकार अपना सभी वायदा को क्रमवार पूरा कर रही है. किसानों की ऋणमाफी और 25 सौ रुपए क्विंटल की दर से धान खरीदी का वचन निभाया है उसी प्रकार गरीबों को सस्ते दर पर खाद्यान्न 35 किलो देने का वादा पूरा किया है. विधायक ने सोनदादर के ग्रामीणों की मांग पर दो हैंडपंप, दो जगह रंगमंच तथा युवाओं को जीम सामग्री के लिए एक-एक लाख रुपए नए साल में देने का आश्वासन दिया.
http://Royal Enfield Classic 350 S लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
ग्राम बाघामुड़ा में रंगमंच के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे सरपंच कुमार ढीढी की अगुवाई में ग्रामीणों ने विधायक यादव और सभी अतिथियों का स्वागत किया. ढीढी ने विधायक को पंचायत की समस्याओं से अवगत कराते हुए बाघामुड़ा से बांसकाटा तथा बाघामुड़ा से देवरी मार्ग का डामरीकरण, स्कूल भवन, सीसी रोड, मुक्तिधाम निर्माण की मांग की. सभा को तेजन चंद्राकर, पारस सांखला ने संबोधित कर बाघामुड़ा में व्याप्त समस्या के निदान हेतु आग्रह किए. विधायक ने समस्याओं के निराकरण करने का भरोसा दिलाया. इस अवसर पर खिरसाय पटेल, रामजी चक्रधारी, डॉ लोकनाथ पटेल, जलीराम यादव, गिरधर यादव, मेघ सिंह ठाकुर, उभेलाल चंद्राकर, विजय ठाकुर, सेवक शर्मा, कंवल सिंह, मेहतर ठाकुर, उमा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में गांव के लोग उपस्थित थे.







