আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राजधानी में दो युवतियों की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Published on: December 10, 2019
---Advertisement---

रायपुर. राजधानी के टिकरापारा थाना इलाके के गोदावरी नगर में अज्ञात हमलावर ने दो युवतियों की चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं. घटना 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है. दोनों युवतियां किराए के एक मकान में रहती थीं. जानकारी के मुताबिक दोनों अपने घर पर थी उस दौरान अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. चीखने की आवाज सुनकर पहुंचे मकान मालिक ने दोनों युवतियों को जमीन पर लहूलुहान हालत में देखा.

http://कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ के घर आई नन्ही परी, ट्वीट कर दी जानकारी

तुरंत उन्होने 112 को जानकादी दी और युवतियों को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. एक मृतिका शिनाख्त मनीषा साहू के रूप में हुई है जो रायगढ़ जिले की रहने वाली हैं और यहां पिछले दो साल से रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी. दूसरी युवती की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि वो कल ही मृतिका से मिलने पहुंची थी. घटना के पीछे की असल वजह फिलहाल सामने नहीं आई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

http://निर्भया केस : दोषियों की फांसी का तख्त तैयार, हुआ ट्रायल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now