रायपुर. राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम के तहत बीजापुर के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबित अवधि में दुबे का मुख्यालय कार्यालय आयुक्त बस्तर संभाग जगदलपुर निर्धारित किया गया है. आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार बीजापुर के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत दुबे द्वारा 21 फरवरी को आयोजित समीक्षा बैठक में उपस्थित छात्रावास-आश्रम अधीक्षकों से जातिगत अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने एवं पदीय कर्तव्यों के पालन में अशिष्टता व लापरवाही बरती गई. इस प्रकार दुबे द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम में निहित प्रावधानों का उल्लंघन किया गया. जिसके कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया.
https://मछली पकड़ने गए दो ग्रामीणों की करंट से मौत
अपने निजी खर्चे से यूक्रेन से छत्तीसगढ़ आने वाले लोगों का खर्चा वहन करेगी छत्तीसगढ़ सरकार
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि यूक्रेन से अपने निजी खर्चें से छत्तीसगढ़ लौटने वाले छात्रों और नागरिकों के खर्च का वहन छत्तीसगढ़ सरकार करेगी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भारत सरकार द्वारा विमान व्यवस्था से यूक्रेन से लौटने वाले छत्तीसगढ़ के छात्रों और नागरिकों के दिल्ली-मुंबई से छत्तीसगढ़ पहुंचने के लिए भी सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने छात्रों और नागरिकों को उनके सकुशल घर वापसी के लिए दिल्ली में छत्तीसगढ़ के नोडल अधिकारी के साथ ही इस कार्य से जुड़े अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं.
https://विष्णु सोलंकी के जज्बे को सलाम! बेटी का अंतिम संस्कार कर मैदान पर पहुंचे, लगाया शतक







