আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सस्ता सोना खरीदने का मौका, जानिए कब और कैसे कर सकते हैं निवेश?

Published on: February 26, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. यदि आप सोने में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो आपके पास शानदार मौका है. सरकारी सावरने गोल्ड बॉन्ड योजना 2021-22 के लिए इश्यू प्राइस 5,109 रुपए प्रति ग्राम तय किया गया है. इसमें निवेश करने के इच्‍छुक निवेशक 28 फरवरी से आवेदन कर सकते हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया कि गोल्ड बॉन्ड योजना की साल 2021-22 की 10वीं किस्त सब्सक्रिप्शन के लिए 28 फरवरी को खुलेगी. इस योजना में आप 4 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं. आरबीआई की तरफ से कहा गया-गोल्ड बॉन्ड का आधार मूल्य 5,109 रुपए प्रति ग्राम होगा. ऑनलाइन एप्लीकेशन सब्मिट करने वालों के लिए इसमें विशेष छूट का ऑफर है.

https://समय पर नहीं दी जानकारी, चार जनसूचना अधिकारी पर 25-25 हजार रुपए का अर्थदंड

इस ऑफर के तहत आरबीआई के साथ परामर्श के बाद ऑनलाइन आवेदन करने वाले निवेशकों को 50 रुपए प्रति ग्राम की छूट मिलेगी. इसके लिए निवेशक को डिजिटल माध्यम से भुगतान करना होगा. आरबीआई की तरफ से कहा गया ऑनलाइन भुगतान करने वाले निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 5,059 रुपए प्रति ग्राम होगा. इस स्‍कीम के तहत आरबीआई भारत सरकार की तरफ से बॉन्ड जारी करेगा. केंद्रीय बैंक के अनुसार बॉन्ड स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), नामित डाकघरों और एनएसई व बीएसई जैसे मान्यता प्राप्त शेयर बाजार के जरिए बेचे जाएंगे. योजना के तहत आम निवेशक न्यूनतम एक ग्राम सोने और अधिकतम चार किलोग्राम सोने के लिए निवेश कर सकते हैं. हिंदू अविभाजित परिवार चार किलो और ट्रस्ट व इसी प्रकार की इकाइयां प्रत्येक वित्त वर्ष में 20 किलो सोने के लिए आवेदन कर सकते हैं.

https://10वीं-12वीं के नियमित विद्यार्थियों को अब असाइनमेंट जमा करना अनिवार्य नहीं

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now