बीजापुर. नक्सलियों ने एक सीएएफ जवान की गला रेत कर हत्या कर दी. बाद शव को सड़क पर फेंक दिया. नक्सलियों ने शव के पास एक पर्चा भी फेंका है. जानकारी के अनुसार धनोरा गांव का रहने वाला युवक अर्जुन कुडियम CAF 22वीं बटालियन में पदस्थ था. जवान पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था. एक महीने पहले छुट्टी में अपने घर आया था. घर पर ही रहकर इलाज करवा रहा था. लेकिन नक्सलियों ने जवान का अपहरण कर लिया था. अपहरण कब और कहां से किया गया फिलहाल इसकी जानकारी पुलिस के पास भी नहीं है.
शुक्रवार की सुबह नक्सलियों ने जवान की हत्या कर शव को गंगालूर इलाके में सड़क पर फेंक दिया. वहीं पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. इधर, शव के पास मिले पर्चे में गांगलूर एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है. नक्सलियों ने कहा कि ग्रामीणों के ऊपर अत्याचार करना, संपत्ति लूटना जैसे काम किया करता था इस लिए सजा दी है.
https://छत्तीसगढ़ के अमनज्योति को मिलेगा राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार







