नई दिल्ली. आकांक्षा पुरी और मोहसिन खान का म्यूजिक वीडियो ‘जा रहे हो’ रिलीज हो गया है। इस म्यूजिक वीडियो का गाना इमोशंस से भरा हुआ है. गाने में मोहसिन और आकांक्षा की केमिस्ट्री काफी दमदार नजर आ रही है. फैंस दोनों की जोड़ी भी बहुत पसंद कर रहे हैं. गाने के साथ बताई गई कहानी और कहानी में आने वाला ट्विस्ट इस पूरे वीडियो को दिलचस्प बना देता है. लोग इस गाने को खूब पसंद भी कर रहे हैं. मोहसिन खान और आकांक्षा पुरी के गाने ‘जा रहे हो’ का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था. इस गाने को कुणाल वर्मा और यासर देसाई ने लिखा है और रंजू वर्गीज ने इसे डायरेक्ट किया है.
https://धरती की तरफ बढ़ रहा सबसे विशालकाय कॉमेट, 35 हजार किमी प्रति घंटे की रफ्तार
गाने को ‘सारेगामा’ के यूट्यूब चैनल और सभी ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है. मोहसिन खान और आकांक्षा पुरी के साथ पेश किए गए इस पैकेज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इस गाने को लेकर एक्टर मोहसिन खान ने कहा कि ‘जा रहे हो’ गाना दो ऐसे लोगों के बारे में है, जो एक -दूसरे से प्यार करते हैं और यह इससे पहले कभी नहीं देखा गया. वहीं, इस म्यूजिक वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने कहा कि यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है. जिस तरह से इसे बनाया गया है, मुझे इससे प्यार हो गया है. यह एक ऐसे रिश्ते के बारे में है, जहां हमेशा एक व्यक्ति ऐसा होता है जिसे अपने से दूर होते हुए देखना बहुत मुश्किल होता है.










