नई दिल्ली. भारतीय सर्राफा बाजार ने कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन यानी बुधवार के रेट जारी कर दिए हैं. आज सुबह जारी किए गए रेट के मुताबिक, सोना सस्ता होकर 50 हज़ार के करीब बना हुआ है. वहीं चांदी 64 हज़ार के पास पहुंच गई है. बुधवार सुबह 999 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने की कीमत में 55 रुपए की गिरावट आई है. इसी के साथ सोने की कीमत आज 50076 रुपए हो गई है, जो बीते कारोबारी दिन 50131 रुपए प्रति दस ग्राम थी. आज चांदी भी सस्ती हुई है, 999 प्योरिटी वाले एक किलो चांदी की कीमतों में 234 रुपए की गिरावट दर्ज़ की गई है. बुधवार को एक किलो चांदी 64138 रुपए में बिक रही है, जो मंगलवार की शाम को 64372 प्रति किलो थी. बता दें कि सोने-चांदी की कीमतें दिन में रोजाना दो बारी अपडेट की जाती हैं.
https://स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में निकली बंपर भर्ती, करें आवेदन
आज 995 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना 49875 रुपए में बिक रहा है, जबकि 916 प्योरिटी वाला गोल्ड 45870 रुपए प्रति 10 ग्राम है. इसके अलावा, 750 शुद्धता वाला दस ग्राम सोना 37557 रुपए है. वहीं, 585 शुद्धता वाले सोने का दाम घटकर 29294 रुपए पहुंच गया है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार, आज 995 प्योरिटी वाले सोने के दाम 55 रुपए सस्ते हुए हैं. इसके अलावा, 916 शुद्धता के सोने की कीमत 50 रुपए घटे हैं. वहीं, 750 शुद्धता वाले सोने के दाम आज 41 रुपए कम हो गए हैं. इसके अलावा, 585 प्योरिटी वाले गोल्ड की कीमत बुधवार को 33 रुपए कम हुई है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.









