रायपुर. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के शहरी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं (UHWC) में चिकित्सा अधिकारी (संविदा) के रिक्त 182 पदों पर भर्ती हेतु एमबीबीएस की उपाधि अथवा भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष उपाधि धारक (समकक्ष उपाधि में केवल ऐलोपैथी पद्धति की उपाधि ही मान्य होगी.) इस हेतु 25 फरवरी से 15 मार्च 2022 के बीच आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे. अधिक जानकारी हेतु अभ्यार्थी विभागीय वेबसाइट www.cghealth.nic.in में विज्ञापन का प्रारूप देख व आवेदन कर सकते हैं. आवेदक की उम्र 1 जनवरी 2022 को न्यूनतम 21 वर्ष व अधिकतम 70 वर्ष होना चाहिए.
https://छत्तीसगढ़ में आगामी 3-4 दिनों में बारिश की संभावना
आयु की गणना 1 जनवरी 2022 को आधार मानकर की जाएगी. किसी अन्य माध्यम से आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे. अभ्यर्थी द्वारा विज्ञापन तिथि तक समस्त शैक्षणिक एवं अन्य अर्हताएं पूर्ण होना अनिवार्य है अन्यथा आवेदन पत्र अस्वीकृत कर दिया जाएगा. इस संबंध में कोई पत्र व्यवहार मान्य नहीं किया जाएगा. अभ्यर्थी द्वारा समस्त प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन में संलग्न करना अनिवार्य है अन्यथा आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा. इसके साथ ही इन शहरी (UHWC) के लिए चार अलग-अलग कनिष्ठ पद स्टाफ नर्स, पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट एवं चतुर्थ श्रेणी की भर्ती राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मापदण्डों पर जिला स्तर पर की जाएगी. इस हेतु बलौदाबाजार, राजनांदगांव एवं कोरिया जिले में स्टाफ नर्स-3, पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता-3, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट-3 एवं चतुर्थ श्रेणी-3, बस्तर, महासमुंद एवं कवर्धा जिले में स्टाफ नर्स-4, पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता-4, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट-4 एवं चतुर्थ श्रेणी-4, बिलासपुर जिले में स्टाफ नर्स-14, पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता-14, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट-14 एवं चतुर्थ श्रेणी-14, धमतरी एवं रायगढ़ जिले में स्टाफ नर्स-6, पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता-6, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट-6 एवं चतुर्थ श्रेणी-6,
https://44MP सेल्फी कैमरे वाला Vivo V23e 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
दुर्ग जिले में स्टाफ नर्स-27, पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता-27, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट-27 एवं चतुर्थ श्रेणी- 27, जांजगीर-चांपा जिले में स्टाफ नर्स-1, पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता-1, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट-1 एवं चतुर्थ श्रेणी-1, कांकेर व मुंगेली जिले में स्टाफ नर्स-2, पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता-2, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट-2 एवं चतुर्थ श्रेणी-2, कोरबा जिले में स्टाफ नर्स-19, पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता-19, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट-19 एवं चतुर्थ श्रेणी-19, रायपुर जिले में स्टाफ नर्स-76, पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता-76, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट-76 एवं चतुर्थ श्रेणी-76, सरगुजा जिले में स्टाफ नर्स-8, पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता-8, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट-8 एवं चतुर्थ श्रेणी-8 इस तरह कुल 16 जिलों में 728 पदों की भर्ती जिला स्तर पर की जाएगी.
‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का नया गाना ‘मेरी जान’ रिलीज, दिखा आलिया-शांतनु का रोमांस https://t.co/3IpLh8evPx
— Cg Janadesh (@CJanadesh) February 22, 2022







