बागबाहरा. गांजर सोसायटी में कम धान खरीदने पर सोमवार को हमालों ने हड़ताल कर दी. जानकारी के मुताबिक यहां 40 हमाल काम पर रखे गए हैं. यहां 22 सौ कट्टा धान प्रतिदिन खरीदने का आदेश है कम धान खरीदी पर हमालों को मजदूरी राशि कम मिल रही है. नाराज हमालों ने धान तौलाई, भराई, सिलाई बंद कर दी है. किसानों ने कलेक्टर से मांग की है कि अन्य सोसायटियों में चार हजार कट्टा तक धान की खरीदी की जा रही है उसी तरह गांजर में भी चार हजार कट्टा तक धान खरीदी का आदेश दें ताकि मजदूरों को पूरी मजदूरी मिल सके और किसानों को भी राहत मिले. धान खरीदी केंद्रों में सभी किसानों को टोकन प्राप्त करना पड़ता है.
http://भिलाई महापौर देवेन्द्र यादव के खिलाफ दर्ज हो एफआईआर : उपासने
टोकन के नियत तिथि पर किसान अपनी उपज खरीदी केंद्र लाते हैं. एनआईसी के द्वारा लिमिट निर्धारित कर दिया गया है जिससे किसानों को भारी असुविधा हो रही है. किसान नेता पारस सांखला ने कहा कि राज्य शासन एनआईसी को आदेश करें कि प्रत्येक खरीदी केन्द्रों में कम से कम चार हजार कट्टा तक धान की खरीदी लिमिट निर्धारित करें यदि खरीदी लिमिट नहीं बढ़ाई गई तो किसान 15 फरवरी तक अपनी उपज नहीं बेच पाएंगे तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होगा. एनआईसी द्वारा जो खरीदी सीमा तय की गई है वह उचित नहीं है इस व्यवस्था से सभी किसान परेशान हो रहे हैं.
http://2 किशोरियों से गैंगरेप, नाबालिग समेत सात आरोपी गिरफ्तार







