আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

44MP सेल्फी कैमरे वाला Vivo V23e 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: February 22, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. वीवो ने वी सीरीज के नए फोन Vivo V23e 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसको 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है जिसकी कीमत 25,990 रुपए है. इस स्मार्टफोन को मिडनाइट ब्लू, सनशाइन गोल्ड कलर में खरीदा जा सकेगा. लॉन्चिंग ऑफर के तहत ICICI बैंक के कार्ड के साथ 10 फीसदी का कैशबैक मिलेगा. वीवो V23e 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित Funtouch OS 12 है. इसमें 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है.

https://शादी से लौट रहे लोगों की जीप खाई में गिरी, 14 की मौत

इसमें मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी. फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है. दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है. सेल्फी के लिए Vivo V23e 5G में 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें 5G, 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.1, GPS/A-GPS और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलेगा. फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है. इसमें 4050mAh की बैटरी है जिसके साथ 44W की FlashCharge फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है.

https://‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का नया गाना ‘मेरी जान’ रिलीज, दिखा आलिया-शांतनु का रोमांस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now