नई दिल्ली. एसबीआई ने अपने 44 करोड़ ग्राहकों को अलर्ट किया है. बैंक ने कहा है कि अगर आपको किसी भी व्यक्ति की तरफ से कोई QR कोड मिलता है तो उसे भूल से भी स्कैन न करें. ऐसा करने से आपके खाते से पैसा गायब हो सकता है. बैंक ने अपने ट्वीट कर लिखा- पैसे प्राप्त करने के लिए आपको क्यूआर कोड स्कैन करने की आवश्यकता नहीं है. हर बार UPI पेमेंट करते समय सेफ्टी टिप्स को याद रखें. एसबीआई ने बताया कि QR कोड का इस्तेमाल हमेशा पेमेंट करने के लिए होता है, पेमेंट लेने के लिए नहीं. ऐसे में अगर कभी आपके पास पेमेंट प्राप्त करने के नाम पर QR कोड स्कैन करने का मैसेज या मेल आए तो तो भूल कर भी स्कैन न करें. इससे आपका अकाउंट खाली हो सकता है. बैंक ने कुछ सेफ़्टी टिप्स दिए हैं जिसे आपको समझ लेना जरूरी है.
https://गला काटकर प्रेमी ने खून से भरी दुल्हन की मांग, दूल्हे के उड़े होश
कोई भी भुगतान करने से पहले यूपीआई आईडी वेरिफाई करें. यूपीआई पेमेंट्स करते समय कुछ सुरक्षा नियमों का पालन जरूर करें-
– UPI पिन केवल पैसे के ट्रांसफर के लिए जरूरी है, पैसे लेने के लिए नहीं.
– पैसा भेजने से पहले हमेशा मोबाइल नंबर, नाम और UPI ID वेरिफाई करें.
– UPI PIN को कभी भी किसी के साथ शेयर न करें. यूपीआई पिन को गलती से भी भ्रमित न करें.
– फंड ट्रांसफर के लिए स्कैनर का इस्तेमाल सही तरीके से करें.
– किसी भी परिस्थिति में आधिकारिक स्रोतों के अलावा अन्य से समाधान न मांगें.
– किसी भी भुगतान या तकनीकी मुद्दों के लिए ऐप के हेल्प सेक्शन का उपयोग करें. किसी भी विसंगति के मामले में बैंक के शिकायत समाधान पोर्टल https://crcf.sbi.co.in/ccf/ के माध्यम से समाधान प्राप्त करें.
https://सामंथा ने दिखाया बोल्ड अवतार, झरने के नीचे लगाई आग
https://twitter.com/TheOfficialSBI/status/1495286034413752320?s=20&t=VsiU9Pze6j_VJPQQFdpbkA










