कांकेर. एक दंपती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पहले पत्नी ने घर में खुदकुशी की. फिर 10 घंटे बाद पति का भी शव पेड़ से लटका मिला. जानकारी के अनुसार कोंडागांव के लंजोड़ निवासी सत्या मेश्राम (25) अपनी पत्नी सीमा मेश्राम (23) के साथ मनकेसरी गांव में किराए से कमरा लेकर रहता था. वह मंगलवार को अपने काम से गया था. घर में उसकी पत्नी थी. दोपहर में बाहर खेल रहे पड़ोसी के बच्चों ने सीमा को कमरे में लटकते देखा. सत्या को सूचना मिली तो वह भी पहुंच गया. उसने फंदे को चाकू से काटा और सीमा को लेकर अस्पताल पहुंचा.
https://Itel A27 भारत में लॉन्च, 6000 रुपए से कम में मिल रहे धांसू फीचर्स
वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई. उसने सत्या से पूछताछ की, लेकिन पत्नी की खुदकुशी का कारण नहीं बता सका. बाद सत्या ने ही सीमा के शव को मॉर्च्युरी में रखा. बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे तक सत्या मॉर्च्युरी के बाहर ही बैठा था, फिर अचानक से गायब हो गया. आसपास के लोगों ने रात में उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने उसका शव मकान के पीछे ही एक पेड़ से फांसी पर लटका देखा. इसके बाद पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है, मामले की जांच की जा रही है.
https://नितिन गडकरी का ड्रीम प्रोजेक्ट, खंभों के सहारे हवा में चलेंगी बसें







