नई दिल्ली. आईटेल ने अपने नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन itel A27 को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 5,999 रुपए है. फोन को एक ही वेरिएंट यानी 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है. इसको तीन कलर्स क्रिस्टल ब्लू, डीप ग्रे और सिल्वर पर्पल कलर में खरीदा जा सकेगा. इसमें एंड्रॉयड 11 गो एडिशन दिया गया है. इसमें 5.45 इंच की FW+ IPS डिस्प्ले है. फोन में 1.4GHz का क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है जिसके मॉडल के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है.
https://तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, 6 महिलाओं की मौत
इसमें 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा. कैमरे की बात करें तो itel A27 में 5 मेगापिक्सल का AI रियर कैमरा है और फ्रंट में सेल्फी के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. फोन में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर दोनों हैं. इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है. आईटेल के इस फोन का सीधा मुकाबला जियो के पहले स्मार्टफोन जियो फोन नेक्स्ट से है. जियो फोन नेक्स्ट में भी 5.45 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसपर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है.
https://मशहूर सिंगर और संगीतकार बप्पी लहिरी का 69 साल की उम्र में निधन










