धमतरी. कलेक्टर पीएस एल्मा ने मंगलवार दोपहर को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजना की संक्षिप्त बैठक ली. इस दौरान उन्होंने स्कूलों में रिक्त पदों के विरूद्ध संविदा नियुक्ति के लिए शीघ्र नस्ती प्रस्तुत करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए. साथ ही अन्य गैर शिक्षकीय स्टाफ के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए भी उन्होने निर्देशित किया. कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने काफी लम्बे समय तक रिक्त पदों पर भर्ती नहीं हो पाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए विषयवार शिक्षकों की तत्काल भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ करने तथा विज्ञापन जारी करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए. इसके अलावा उन्होंने आगामी शिक्षा सत्र में इन विद्यालयों में विद्यार्थियों की भर्ती के लिए कार्ययोजना जल्द तैयार करने के निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने संस्थावार शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय स्टाफ की जानकारी ली.
https://पंजाब कांग्रेस को झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने दिया इस्तीफा
लाइवलीहुड कॉलेज में प्रशिक्षण के लिए 21 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित
धमतरी. राज्य शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाइवलीहुड कॉलेज धमतरी में विभिन्न कोर्सों में प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसमें बारहवीं पास के लिए डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसी तरह पांचवीं पास हितग्राहियों को सिलाई प्रशिक्षण और आठवीं पास ऐसे पुरूष जिनकी ऊंचाई 5 फीट 7 इंच है, उन्हें सुरक्षा गार्ड का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी निर्धारित की गई है. प्रशिक्षण के इच्छुक आवेदक अपने साथ न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशनकार्ड व पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि दस्तावेज के साथ सुबह 10.30 से शाम 5.30 बजे तक जिला एवं सत्र न्यायालय मार्ग पर स्थित लाइवलीहुड कॉलेज धमतरी के कार्यालय में उपस्थित होकर आवेदन जमा सकते हैं.
https://50MP कैमरे के साथ POCO M4 Pro 5G भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत







