আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

50MP कैमरे के साथ POCO M4 Pro 5G भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत

Published on: February 15, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. Poco M4 Pro 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपए है. वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपए और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपए रखी गई है. इसको कूल ब्लू, पोको येलो और पावर ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा. इसकी बिक्री 22 फरवरी से फ्लिपकार्ट से होगी. इसमें एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 दिया गया है. इसे MIUI 13 का अपडेट भी जल्द मिलेगा. फोन में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डॉट नॉच डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है. डिस्प्ले के साथ DCI-P3 वाइड कलर गोमट, मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर, 8 जीबी तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है.

https://‘लव हॉस्टल’ का ट्रेलर रिलीज, बॉबी के किरदार ने मचाया हंगामा

फोन के साथ 8 जीबी डायनेमिक रैम की सुविधा मिलेगी. इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है. दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है. कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा कैमरे के साथ नाइट मोड भी है. इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, इंफ्रारेड (IR) ब्लास्टर, NFC, FM रेडियो, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है. फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की प्रो फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है.

https://कर्मचारियों को झटका, सरकार बंद करने जा रही है कोविड राहत योजना

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now