नई दिल्ली. बॉबी देओल, विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘लव हॉस्टल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म का ट्रेलर बहुत ही दमदार है, एक तरफ जहां विक्रांत और सान्या की जोड़ी धमाल मचा रही है, तो वहीं दूसरी ओर बॉबी देओल पहली बार इतने खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं, जिन्हें पूरी फिल्म में देखना काफी मजेदार होगा. बता दें, फिल्म‘लव हॉस्टल’एक कपल के डगमगाते सफर की कहानी है. इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सिनेमाटोग्राफर शंकर रमन का साथ मिला है, जिन्होंने फिल्म ‘गुड़गांव’ का निर्देशन किया था. ट्रेलर देखकर ऐसा लगता है कि एक बार फिर से एक दमदार लव स्टोरी हम सबके सामने आने वाली है.
https://कर्मचारियों को झटका, सरकार बंद करने जा रही है कोविड राहत योजना
फिल्म में विक्रांत ‘आसू’ और सान्या ‘ज्योति’ के किरदार में हैं. फिल्म में विक्रांत और सान्या एक दूसरे प्यार करते हैं, लेकिन उनके प्यार के बीच में उनके परिवार आ जाते हैं. इसलिए दोनों अपने-अपने घर से भागकर कोर्ट मैरिज कर लेते हैं और सुरक्षा के लिए पहुंच जाते हैं कोर्ट, जहां जज साहेब उन दोनों को एक हफ्ते के लिए डिस्ट्रिक्ट सेफ होम भेज देते हैं और इधर इन दोनों की खोज दबंग परिवार करता रहता है. इसी बीच बॉबी देओल की एंट्री होती है. फिल्म में बॉबी देओल का किरदार बहुत ही खतरनाक नजर आ रहा है.
https://54 चाइनीज ऐप्स भारत में बैन, यूजर्स का डेटा कर रहे थे लीक










