আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रेत में दबी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Published on: February 14, 2022
---Advertisement---

पिथौरा. समीप के सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम चारभाटा व डूमरपाली के बीच कंतरा नाला में मानव लाश रेत में दबी मिली है. ग्रामीणों की सूचना के बाद सांकरा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी है. शव की शिनाख्त राजादेवरी थाना क्षेत्र के बीसीकेशन खड़िया के रूप में कई गई है. ग्रामीणों की सूचना पर सांकरा पुलिस चारभाठा ग्राम के समीप मिले अज्ञात सड़ी-गली लाश तक पहुंच गई. पुलिस ने शव को निकलवा कर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही थी. आसपास के थानों से गुम इंसान की जानकारी में राजादेवरी थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली में एक गुम इंसान की सूचना मिली.

https://सीएम भूपेश की अध्यक्षता में राजीव युवा मितान क्लब के शासी निकाय का किया गया गठन

जिस पर पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है. गुम इंसान के बारे में राजादेवरी थाना से मिली जानकारी के अनुसार गुम इंसान बीसीकेशन खड़िया 6 फरवरी को घर में बगैर किसी को बताए कही चला गया था. सांकरा पुलिस ने बीसीकेशन के परिजनो को बुलाकर उक्त शव की पहचान कराई तो नाले में उन्होंने शव को बीसीकेशन खड़िया (50) के रूप मे पहचान की. इधर, सूत्रों के अनुसार बीसीकेशन की मौत भी शिकार हेतु बिछाए गए विद्युत करंट युक्त तार से ही हो सकती है. बहरहाल, सांकरा पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. ज्ञात हो कि विगत पखवाड़े ही पिथौरा थानांतर्गत एक युवक की मौत भी शिकार हेतु बिछाई गई करंटयुक्त तार की चपेट में आने से हुई थी.

https://54 चाइनीज ऐप्स भारत में बैन, यूजर्स का डेटा कर रहे थे लीक

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now